प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राजपत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • शक्तिनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई हत्या की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया।
  • पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत
  • चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Share

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई हत्या की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की।जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को बीना स्टेडियम/जमशीला के पास रमाशंकर मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा, निवासी बीना कॉलोनी, थाना शक्तिनगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। रमाशंकर मिश्रा एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। मामले में मु0अ0सं0 162/2026, धारा 103(2)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के साक्ष्यों के साथ तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की गहन पड़ताल की। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की रात रमाशंकर मिश्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान को घर पर देख लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान ने रमाशंकर का गला दबाया और पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हो गई।इसके बाद हत्या की घटना को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से विकास चौहान ने अपने सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद ली। आरोप है कि तीनों ने शव को चादर और गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर लिटाया और वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।पुलिस की त्वरित विवेचनात्मक कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी कड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान, निवासी बीना कॉलोनी, उम्र करीब 25 वर्ष, प्रियंका मिश्रा पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर मिश्रा, निवासी बीना कॉलोनी, उम्र करीब 35 वर्ष, अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह, निवासी बीना कॉलोनी, उम्र करीब 18 वर्ष और सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी जमशीला शामिल हैं।घटना के सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल सत्यम सरोज, अरुण कुमार, अमन सिंह और अमृत लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस के मुताबिक घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा होने से आमजनमानस और एनसीएल कर्मचारियों में सोनभद्र पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें