
सोनभद्र। AKD।गिरीश तिवारी
रॉबर्ट्सगंज नगर मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी अभियानों और सालभर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। विहिप ने जिले में 51 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य तय किया है। वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर 38 बड़े और 250 छोटे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।बैठक की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय ने की।
प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राजपत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
उद्घाटन सत्र में प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों की ओर से 39 स्थानों पर दुर्गा अष्टमी समारोह आयोजित करने की योजना पर भी मंथन हुआ।जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय ने संगठन के कार्यक्रमों को गांव और प्रखंड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की रणनीति बनाई गई।समापन सत्र में प्रांत सह मंत्री एवं सोनभद्र विभाग के पालक सत्य प्रकाश सिंह ने बजरंग दल की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

बैठक में टोली मिलन, बलोपासना, गौ रक्षा, संतों और मंदिरों के अर्चक-पुरोहितों की सूची तैयार करने, सेवा कार्यों का विस्तार, रामायण परीक्षा और सत्संग विस्तार योजना सहित विभिन्न विषयों पर दिशा-निर्देश दिए गए। महर्षि वाल्मीकि जयंती तथा वंदे भारत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यात्रा निकालने को लेकर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, सह गौ रक्षा प्रमुख सत्य प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र जी समेत जिले और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा ने किया।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 30, 2026VHP की जिला योजना बैठक में सालभर के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार, 51 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य
उत्तरप्रदेशAugust 30, 2026सोनभद्र में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुटे
उत्तरप्रदेशAugust 30, 2026प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राजपत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग











