
प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राजपत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तारसोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, नई प्रतिमा लाने के लिए लोगों को वाराणसी भेजे जाने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आंबेडकर की प्रतिमा पुनः स्थापित किए जाने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान, समिति के सदस्य और गांव के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। नई प्रतिमा पुनः स्थापित किए जाने को लेकर सहमति बनी है। फिलहाल प्रशासन की मौजूदगी में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 30, 2026सोनभद्र में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुटे
उत्तरप्रदेशAugust 30, 2026प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राजपत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता










