नहाकर लौट रही वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी (सोनभद्र)।
  • कस्बे से सटे मल्देवा गांव में गुरुवार दोपहर गांव के पूर्व प्रधान रामफल यादव की 70 वर्षीय मां फुलवंती देवी को घर के पास स्थित
  • हैंडपंप से नहाकर लौटते समय किसी अज्ञात
  • विषैला सांप ने काट लिया।
Share

रवि सिंह

दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे से सटे मल्देवा गांव में गुरुवार दोपहर गांव के पूर्व प्रधान रामफल यादव की 70 वर्षीय मां फुलवंती देवी को घर के पास स्थित हैंडपंप से नहाकर लौटते समय किसी अज्ञात विषैला सांप ने काट लिया। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
सांप के काटने की जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में महिला को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। हालांकि, बुजुर्ग महिला की बिगड़ती हालत और जहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि मरीज को सीएचसी लाते ही आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें