
रवि सिंह
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे से सटे मल्देवा गांव में गुरुवार दोपहर गांव के पूर्व प्रधान रामफल यादव की 70 वर्षीय मां फुलवंती देवी को घर के पास स्थित हैंडपंप से नहाकर लौटते समय किसी अज्ञात विषैला सांप ने काट लिया। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
सांप के काटने की जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में महिला को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। हालांकि, बुजुर्ग महिला की बिगड़ती हालत और जहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि मरीज को सीएचसी लाते ही आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026नगर पंचायत से परमिशन नहीं लेने का मेला प्रदर्शनी संचालक पर आरोप
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026दुद्धी ब्लॉक शिक्षक संघ को मिली नई टीम, शिक्षकों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026नहाकर लौट रही वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026खनन लीज फर्जीवाड़े में इश्तियाक खान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल
















