
रवि सिंह
दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (विनय तिवारी गुट) की दुद्धी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष रवींद्रनाथ चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समस्त चुनावी कार्यक्रम बीआरसी दुद्धी स्थित बीआरसी के सभागार में आयोजित किया गया।इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अनिल कुमार यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार को महामंत्री, राम सुभाग को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, हृदय नारायण गिरी को संगठन मंत्री तथा राहुल रंजन को ब्लॉक प्रवक्ता मनोनीत किया गया।जिला अध्यक्ष रवींद्रनाथ चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर टीएससीटी के जिला संयोजक प्रवीण द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में अब एक ही संगठन सक्रिय रूप से कार्य करता हुआ दिखाई दे रहा है तथा पूरे जिले में रवींद्रनाथ चौधरी शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने वाले अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने दुद्धी ब्लॉक की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ शिक्षक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।कार्यक्रम में जिला मंत्री रंजीत कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी गयासुद्दीन आजाद, जिला प्रचार मंत्री अतुल कुमार एवं मनोज सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अवधेश कन्नौजिया, एआरपी नीरज कुमार, कोन ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता, बभनी ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, म्योरपुर ब्लॉक संयोजक पंकज कुमार,मंच संचालक श्री अविनाश गुप्ता जी सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें।अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों ने नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026नगर पंचायत से परमिशन नहीं लेने का मेला प्रदर्शनी संचालक पर आरोप
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026दुद्धी ब्लॉक शिक्षक संघ को मिली नई टीम, शिक्षकों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026नहाकर लौट रही वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026खनन लीज फर्जीवाड़े में इश्तियाक खान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल
















