नगर पंचायत से परमिशन नहीं लेने का मेला प्रदर्शनी संचालक पर आरोप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी, सोनभद्र।
  • नगर पंचायत
  • दुद्धी के वार्ड संख्या 11 स्थित
  • चर्च कंपाउंड में अवैध रूप से लगाए जा रहे मेले (प्रदर्शनी) को लेकर नगर पंचायत
Share

रवि सिंह

Advertisement

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड संख्या 11 स्थित चर्च कंपाउंड में अवैध रूप से लगाए जा रहे मेले (प्रदर्शनी) को लेकर नगर पंचायत सदस्यों में भारी आक्रोश है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन की मौजूदगी में समस्त सदस्यगणों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आकांशा गौतम को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।हालांकि मेला प्रदर्शनी शुरू होने के 20-25 दिन बाद नगर पंचायत द्वारा सवाल उठाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। अधिशासी अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में सदस्यों ने अवगत कराया है कि चर्च कंपाउंड के आस-पास कई शिक्षण संस्थान (स्कूल) संचालित होते हैं। मेले के कारण वहाँ होने वाले भारी शोर-शराबे और भीड़भाड़ से स्कूली बच्चों को पठन-पाठन और लिखने-पढ़ने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, इसी मुख्य मार्ग पर सब्जी मण्डी स्थित होने के कारण दिनभर वाहनों और लोगों का अत्यधिक आवागमन बना रहता है। मेले की वजह से इस मार्ग पर रोजाना भीषण जाम लग रहा है, जिससे आए दिन राहगीरों के साथ दुर्घटनाएं होने की गंभीर आशंका बनी रहती है।ज्ञापन में सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि मेले के संचालक द्वारा नगर पंचायत प्रशासन से नियमानुसार कोई अनुमति (परमिशन) नहीं ली गई है और न ही नगर पंचायत के कोष में किसी प्रकार की टैक्स या शुल्क की रसीद कटवाई गई है। नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे इस मेले से स्थानीय व्यवस्था चरमरा गई है।नगर पंचायत अध्यक्ष और समस्त सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि मेले के स्वामी (संचालक) को तत्काल तलब कर उनसे अनुमति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाए और बिना अनुमति व बिना टैक्स भुगतान के मेला लगाने पर कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से धनंजय रावत, प्रेम नारायण सिंह, कमरुद्दीन, रिंकू, आनंद, सुमित सोनी, पूजा, शबनम सहित सभी वार्डों के सदस्य उपस्थित

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें