
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में जंगल के भीतर सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुकृत चौकी क्षेत्र के चलहरवा जंगल में चरवाहों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान छह दिन से लापता 45 वर्षीय डब्लू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मौत की वजह और परिस्थितियों की जांच में जुटी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत चलहरवा जंगल में जहां जंगल के बीच सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जंगल में मवेशी चराने पहुंचे चरवाहों की नजर शव पर पड़ी। शव देखते ही चरवाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान कपड़ों के आधार पर 45 वर्षीय डब्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डब्लू पिछले छह दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। जंगल में शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि डब्लू की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह जंगल तक कैसे पहुंचा। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 22, 2026तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने अधेड को मारी टक्कर, गंभीर घायल
उत्तर प्रदेशSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में लापरवाही पर प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
सोनभद्रSeptember 22, 2026साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की ठगी गई रकम हुई वापस
उत्तरप्रदेशSeptember 22, 2026ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, 62 लाख की बरामदगी
















