
सोनभद्र में पुलिस की चुस्ती, अनुशासन और तैयारियों को परखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस कर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन की जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस वाहनों और उपकरणों की भी सघन चेकिंग हुई। एएसपी ऑपरेशन ने पुलिस कर्मियों के साथ शस्त्र अभ्यास में खुद हिस्सा लेकर ड्यूटी के दौरान हर वक्त तैयार रहने का संदेश दिया। रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने परेड की सलामी ली और इसके बाद पुलिस कर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और ड्यूटी के प्रति तत्परता परखने के लिए दौड़ और टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। खास बात ये रही कि एएसपी ऑपरेशन ने पुलिस कर्मियों के साथ शस्त्र अभ्यास में खुद भी हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को हथियारों के संचालन और ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखने के लिए जरूरी अभ्यास कराया गया। इसके बाद यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई। वाहनों की साफ-सफाई, तकनीकी स्थिति और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता को परखा गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी पुलिस वाहन हमेशा पूरी तरह कार्यशील और आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए तैयार रहें। इसके अलावा क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो केंद्र, साइबर केंद्र और बैरक का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ऑपरेशन ने पुलिस कर्मियों को अपराध की रोकथाम, आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 22, 2026तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने अधेड को मारी टक्कर, गंभीर घायल
उत्तर प्रदेशSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में लापरवाही पर प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
सोनभद्रSeptember 22, 2026साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की ठगी गई रकम हुई वापस
उत्तरप्रदेशSeptember 22, 2026ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, 62 लाख की बरामदगी
















