तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने अधेड को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शाहगंज में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात
  • बाइक की टक्कर से स्थानीय निवासी राकेश चंद्रवंशी पुत्र स्व.
  • बचाऊ चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Share

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शाहगंज में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से स्थानीय निवासी राकेश चंद्रवंशी पुत्र स्व. बचाऊ चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में राकेश के सिर पर गहरा घाव आया, जिसमें करीब 10 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा बायीं आंख के पास गंभीर सूजन तथा गले और चेहरे पर भी चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और चोटों के चलते वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। घटना को लेकर शाहगंज थाने में लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित के पास उपचार से संबंधित चिकित्सकीय दस्तावेज और चोटों के फोटो भी मौजूद हैं। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से घटनास्थल के आसपास के संभावित रास्तों की जांच कर अज्ञात बाइक और उसके चालक का जल्द पता लगाने की मांग की है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें