गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोन पुलिस ने कुडवा तिराहे से दबोचा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र ।
  • थाना कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित
  • एक अभियुक्त
  • को गिरफ्तार किया है।
Share

सोनभद्र । थाना कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के निर्देशन में थाना कोन पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 21 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे कुडवा तिराहे, ग्राम पडरछ से मु.अ.सं. 151/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त नुरमुहम्मद पुत्र अजीमुद्दीन, निवासी ग्राम पडरछ, टोला इस्लामनगर (कुडवा), थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल इन्द्रबली राय और हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोन में मु.अ.सं. 13/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम तथा मु.अ.सं. 151/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें