ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, 62 लाख की बरामदगी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र - मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत
  • थाना चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त
  • टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने उनके कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा, एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन और 1,210 रुपये नकद बरामद किए हैं।
Share

डाला।सोनभद्र – मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत थाना चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा, एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन और 1,210 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये और वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। कुल बरामदगी की कीमत करीब 62 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को थाना चोपन क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम से सूचना मिली कि हाथीनाला टोल प्लाजा की ओर से एक संदिग्ध ब्रेजा कार संख्या CG14MV 9648 डाला-रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कचनारवा पुल के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। संदिग्ध वाहन को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन की आगे और पिछली सीट के बीच बने खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुन्द यादव पुत्र सक्सेलन यादव और रोहित सिदार पुत्र घनश्याम सिदार, दोनों निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लेलुआ, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, तथा आशीष मौर्य पुत्र लालता प्रसाद मौर्य, निवासी ग्राम महुआड़, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उड़ीसा से गांजा मंगवाकर वाहन में लोड किया जाता था और उसे सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर के थाना सक्तेशगढ़ क्षेत्र के रजविंदर नामक व्यक्ति को देने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।मामले में थाना चोपन पर मु.अ.सं. 370/2026, धारा 8/20/27/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। कार्रवाई में थाना चोपन पुलिस और एसओजी टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें