
सोनभद्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। पन्नूगंज थाना पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की ठगी गई रकम में से 39 हजार 999 रुपये 98 पैसे वापस उसके बैंक खाते में करा दिए। पीड़ित के साथ करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने NCRP पोर्टल के जरिए कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक खाते में रकम होल्ड कराई। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है…पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई रकम में से 39,999 रुपये 98 पैसे वापस करा दिए…दरअसल, एलाही गांव निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह के साथ साइबर ठगी की गई थी। साइबर ठगों ने उनके साथ 99,998 रुपये 90 पैसे का फ्रॉड किया था। शिकायत मिलने के बाद पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। NCRP पोर्टल पर तत्काल शिकायत का अवलोकन किया गया और संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रांजैक्शन से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंक के अधिकारियों से ई-मेल और पत्राचार के जरिए लगातार समन्वय किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद 39,999 रुपये 98 पैसे की धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई…रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित जितेन्द्र कुमार सिंह ने पन्नूगंज पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया…इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक निवास पाण्डेय और कांस्टेबल सूर्या सिंह की भूमिका रही…पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ आधार, पैन, बैंक खाता, पासवर्ड, OTP, CVV या ATM कार्ड से जुड़ी जानकारी साझा न करें…और अगर साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो बिना देर किए 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 22, 2026तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने अधेड को मारी टक्कर, गंभीर घायल
उत्तर प्रदेशSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में लापरवाही पर प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
सोनभद्रSeptember 22, 2026साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की ठगी गई रकम हुई वापस
उत्तरप्रदेशSeptember 22, 2026ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, 62 लाख की बरामदगी
















