सोनभद्र। 26 लाख का गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन/सोनभद्र।
  • जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त
  • टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Share

चोपन/सोनभद्र। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा चार प्लास्टिक की बोरियों में भरकर वाहन से ले जाया जा रहा था। चोपन थाना प्रभारी गोपाल गुप्ता ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रीतनगर कस्बा चौकी के सामने वाहन संख्या UP53FK 8248 की जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर वाहन से चार प्लास्टिक की बोरियों में रखा 52 किलो 745 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के बहेरवां निवासी सतेन्द्र यादव, हरेरवां निवासी अनूप उपाध्याय और मोतीपुर गांव निवासी राजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता और एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें