दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • आस्था के मंदिर में वारदात
  • से ग्रामीणों में आक्रोश, मूर्तियों की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग सोनभद्र।
  • घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह (पठकागांव) में करीब दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ से हड़कंप मच गया।
  • शनिवार रात
Share

आस्था के मंदिर में वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश, मूर्तियों की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग


सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह (पठकागांव) में करीब दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ से हड़कंप मच गया। शनिवार रात अराजक तत्वों ने मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर से प्राचीन शिवलिंग, गणेश जी और माता पार्वती की स्फटिक मूर्तियां समेत बड़ा पीतल का घंटा गायब मिला। वहीं हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंच गए और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी तथा चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घोरावल थाना क्षेत्र के मुड़िलाडीह पठकागांव में करीब दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ की घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया है। शनिवार रात हुई वारदात का पता रविवार सुबह चला। मंदिर से प्राचीन शिवलिंग, गणेश जी और माता पार्वती की स्फटिक मूर्तियां तथा बड़ा पीतल का घंटा गायब मिला। इतना ही नहीं, मंदिर में स्थापित प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। प्रतिमा पर प्रहार के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो सौ वर्ष पुराने मंदिर में इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी गई प्राचीन मूर्तियों और घंटे की जल्द बरामदगी के साथ घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुजारी जितेंद्र के मुताबिक मंदिर में पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी गई मूर्तियों एवं अन्य सामान की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें