प्रेमी ही निकला युवती का हत्यारा, दूसरे युवक से बातचीत के शक में दबाया गला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र।
  • हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी-साऊडीह जंगल में 26 सितंबर को मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित
  • आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और दूसरे युवक से बातचीत
Share

डाला।सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी-साऊडीह जंगल में 26 सितंबर को मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और दूसरे युवक से बातचीत का शक सामने आया है। आरोपी प्रेमी ने कथित तौर पर इसी शक में युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी।हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी-साऊडीह जंगल में 26 सितंबर को युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या समेत बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका और हथवानी निवासी करीब 22 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ मुन्ना के बीच करीब दो महीने से प्रेम प्रसंग था। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि युवती किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर युवती का गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी ने युवती के शव को जंगल में छोड़ दिया था। मामले में वांछित चल रहे मनोज कुमार उर्फ मुन्ना को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें