
सोनभद्र। कोन थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त डॉ. नसीम अहमद को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को दोबारा जिला कारागार घुरमा भेजने के लिए रवाना किया गया।कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 30 मई 2026 को थाना कोन में दर्ज मुकदमा संख्या 104/2026 से संबंधित मामले में ग्राम खरौंधी निवासी डॉ. नसीम अहमद पुत्र सरफुद्दीन को न्यायालय में हाजिर होने के बाद सीजेएम सोनभद्र के आदेश पर जिला कारागार घुरमा से कस्टडी रिमांड पर लाया गया था। बुधवार, 14 अक्टूबर को अभियुक्त की निशानदेही पर कस्बा कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल से घटना में प्रयुक्त छह चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए गए। इनमें ऐलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर और चिमटी शामिल हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बरामदगी की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत पुनः जिला कारागार घुरमा भेजने के लिए रवाना किया गया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोन में वर्ष 2025 का मुकदमा संख्या 246/2025 और वर्ष 2026 का मुकदमा संख्या 104/2026 दर्ज है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल राम प्रवेश कुशवाहा और हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 14, 202625 हजार के इनामी अभियुक्त की निशानदेही पर चिकित्सकीय उपकरण बरामद
उत्तरप्रदेशOctober 14, 2026सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा,दर्जनों वाहनों पर कार्रवाई
उत्तरप्रदेशOctober 14, 2026मिथिला में गूंजी मंगल ध्वनि, श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, संपन्न हुआ दिव्य विवाह
उत्तरप्रदेशOctober 13, 2026खनन क्षेत्र हमारा, कभी भी दौरा कर सकते हैं! लंगड़ा मोड़ पहुंचे खान अधिकारी, सवालों पर गोलमोल जवाब; निरीक्षण के नतीजों का इंतजार
















