
डाला-सोनभद्र। सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को अपराह्न में अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। टीआई नरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रवर्तन दल द्वारा अभियान चलाकर डाला में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर खड़े दर्जनों बड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क पर वाहनों के आवागमन में बाधा दूर करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अभियान में टीआई नरेंद्र सिंह के साथ यातायात पुलिसकर्मी सुनील कुमार यादव, सूर्य कुमार यादव और वीरेंद्र पाठक मौजूद रहे।सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के अभियान पहले भी चलाए गए हैं। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 14, 202625 हजार के इनामी अभियुक्त की निशानदेही पर चिकित्सकीय उपकरण बरामद
उत्तरप्रदेशOctober 14, 2026सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा,दर्जनों वाहनों पर कार्रवाई
उत्तरप्रदेशOctober 14, 2026मिथिला में गूंजी मंगल ध्वनि, श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, संपन्न हुआ दिव्य विवाह
उत्तरप्रदेशOctober 13, 2026खनन क्षेत्र हमारा, कभी भी दौरा कर सकते हैं! लंगड़ा मोड़ पहुंचे खान अधिकारी, सवालों पर गोलमोल जवाब; निरीक्षण के नतीजों का इंतजार
















