कानपुर। पूरे देश में आज विजयदशमी का पर्व बढ़ी ही धूम धाम से मनाया जायेगा और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक रावण का पुतला जलाया जायेगा। कानपुर में एक ऐसी जगह है, जहा दशहरे के दिन रावण की पूजा की जाती है। रावण के इस मंदिर को साल में एक बार सिर्फ चंद घंटों के लिए खोला जाता है। आज भी यह मंदिर खोला गया तो बड़ी संख्या में लोग रावण की पूजा करने पहुंच गए। रावण का ये मंदिर कानपुर के शिवाला पर स्थित है। मंदिर के पुजारी राम बाजपेई ने बताया की पूरे देश में आज रावण का पुतला जलाया जाता है लेकिन हम लोग रावण की पूजा करते है क्यों की रावण बहुत ही विद्वान और शक्तिशाली था। उसके इतना विद्वान कोई दूसरा नहीं था इस लिए हम के दिन सिर्फ मंदिर को सुबह के समय खोला जाना है। दूध से स्नान करवा जाता है और नए वस्त्र पहनाए जाते है। उसके बाद फिर से मंदिर को एक साल ले लिए बंद कर दिया जाता है। आज के दिन काफी मात्रा में भक्त दर्शन के लिए यह पर आते है। ऐसी मान्यता है की आज के दिन दर्शन से बुद्धि और शक्ति का विकास होता है क्युकी रावण बहुत बड़ा विद्वान था।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त