सोनभद्र। जिले के ओबरा बिल्ली मारकुंडी, बाड़ी व डाला क्षेत्र में मानकों की अनदेखी कर संचालित 17 स्टोन क्रशर प्लांटों को ओबरा एसडीएम ने सील दिया । वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं की पर्याप्त व्यवस्था किए बिना यह स्टोन क्रशर संचालित किए जा रहे थे। वही लगातार चेतावनी देने के बावजूद क्रशर प्लांट मालिकों द्वारा मानक पुरा नही किया जा रहा था। जिसके बाद ओबरा एसडीएम, सीओ, क्षेत्रीय प्रदुषण अधिकारीयों द्वारा 17 स्टोन क्रशर प्लांट सिल कर दिया। इस मामले को लोगों ने गंभीरता से उठाया था जिसके बाद हरकत में आया जिला प्रशासन कार्यवाही करते हुए अन्य क्रशर मालिकों को मानक पुरा करने की चेतावनी दी है। वही ओबरा एसडीएम पी एल मौर्या के मुताबिक नियमित जांच के दौरान मानकों के विपरीत 17 स्टोन क्रशर उद्योग संचालित पाए गए थे। इन क्रशर उद्योगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ से वायु प्रदूषण नियमों के अंतर्गत बंदी आदेश जारी किए गए थे।

बंदी आदेशों के बाद क्रशर संचालित होने का संज्ञान मिलने पर डीएम चंद्रविजय सिंह की तरफ से कमेटी का गठन कर तत्काल बंदी आदेशों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। निर्देश के क्रम में एसडीएम ओबरा और क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक के.के मौर्य की देखरेख में प्लांटाें को सील कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
