रवि सिंह
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी मे पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है | जिससे कस्बा वासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और सूर्यास्त के बाद लोग अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं , ताकि ठंड से बचा जा सके | जिसे देखते हुए नगर पंचायत दुद्धी के भाजपा चेयरमैन कमलेश मोहन ने अपने कर्मियों द्वारा कस्बा दुद्धी के सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने के लिए निर्देश दिया | निर्देश पाते ही नगर पंचायत कर्मियों ने ट्रैक्टर के माध्यम से जगह-जगह पर लकड़ी गिराने का काम शुरू कर दिया है | जिसे देखते हुए स्थानीय रहवासियों मे खुशी की लहर दौड़ गई है | और उन्होंने चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन का दिल से आभार प्रकट किया है |
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
