(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)
दुद्धी। श्री सर्वेश्वरी समूह की रेनुकूट शाखा ने रविवार को झारो खुर्द में समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवाश्रम पड़ाव, वाराणसी द्वारा निःशुल्क कम्बल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगो के बीच 150 कम्बल वितरित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कोतवाल दुद्धी नागेश सिंह द्वारा संस्था के संस्थापक परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु तथा अध्यक्ष परम पूज्य बाबा गुरूपद सम्भव राम जी के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शाखा मंत्री श्री एस. पी. यादव ने मानव कल्याण हेतु समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया| इस अवसर पर समूह शाखा मंत्री के अलावा एस. के. सिंह ,जी. के. पाण्डेय, बचाऊ लाल, दीनबंधु राम, उग्रसेन कुशवाहा एवं सीताराम जी सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपनी सहभागिता देकर कार्य क्रम को सफल बनाया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1
सम्पादकीयMay 18, 2026लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking_NewsMay 18, 2026रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
