शादी शुदा डाक्टर दंपति की जिंदगी में घुसी दूसरी पत्नी, हो गई यह बात

Share

सोनभद्र।  सदर कोतवाली में महिला डॉक्टर ने अपने पति कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता के पत्र को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सक पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को दी तहरीर में पत्नी ने आरोप लगाया गया है कि संचालन के दौरान उसके पति का संबंध दूसरी औरत से हो गया। अप्रैल 2023 में यह जानकारी जब उसके सामने आई तो उसने इस पर एतराज जताया। अक्टूबर माह में डॉक्टर पति ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली। आरोप लगाया है कि, इस दौरान उसे दांपत्य जीवन के झांसे में रखकर ली गई रकम और फार्मेसी की रकम का तगादा करने पर उसके निजी पलों की तस्वीरें-वीडियो फुटेज वायरल करने की धमकी दी जा रही है। उक्त प्रकरण को लेकर जब सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोई जानकारी अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुई है अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है और जेल भेजा जाता है तो उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। 

चिकित्सक के ऊपर इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। शिकायत कर्ता डाक्टर की माने तो मेडिकल की पढ़ाई के दौरान नजदीक आने, परिवार वालों की सहमति से प्रेमी से पति-पत्नी बनने के बाद ‘दूसरी औरत’ की इंट्री ने अच्छे-खासे दांपत्य जीवन में कड़वाहट घोल दी। नाराज पत्नी ने जहां इसे लेकर सोनभद्र सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पति और ससुराल वालों पर धोखे से उससे अस्पताल की स्थापना के नाम पर लाखों की ठगी का भी आरोप लगाया है। दरअसल, जिला मुख्यालय पर डॉक्टर दंपति का हॉस्पिटल है। सदर कोतवाली पुलिस ने पति डा. अभिजीत राय, ससुर डॉ. विनोद राय और सास सपना राय के खिलाफ धारा- 498ए,  323, 504, 406 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण की सच्चाई जांची जा रही है। वहीं पीड़िता की बातों पर गौर करें तो बिहार के शेरघाटी की रहने वाली डॉक्टर अनुमेहा प्रियदर्शिनी की मेडिकल की पढ़ाई के दौरान जिले के रेणुकूट निवासी डॉ. विनोद राय से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। अप्रैल 2014 में परिवार वालों की सहमति से दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। वर्ष 2018 में दोनों ने पीजी की पढ़ाई पूरी कर ली। उसके बाद राबटर्सगंज आकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग किनारे छपका में उपकार हॉस्पिटल का संचालन शुरू किया। आरोप है कि हॉस्पिटल संचालन के लिए विभिन्न तिथियों में उससे 10 लाख ले लिए गए। वहीं, फार्मेसी के लिए रखी साढ़े तीन लाख की रकम भी डकार ली गई।

क्षेत्राधिकारी ने कह दी यह बात

सोनभद्र। पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है। चिकित्सक के ऊपर विभिन्न धाराओं  में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है प्रकरण की जांच की जा रही है जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। 

पीड़ित महिला चिकित्सक ने लगाया यह आरोप

सोनभद्र। पीड़ित महीला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि मेरे ऊपर कई लाख का उन्होंने लोन ले रखा है और मेंटली रूप से हमेशा टॉर्चर करते रहते हैं और हमें घर से भी निकाल दिया गया है। वे कई लाख का गमन भी किए है, अस्पताल का सामान भी लेकर चले गए है। उनके द्वारा धमकियां भी दी जा रही है की मैं मरवा दूंगा। इसको अलावा कई गंभीर आरोप भी पीड़िता ने लगाया है। 

जाने क्या बोले चिकित्सक

सोनभद्र। चिकित्सक ने बताया कि मेरे पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं अस्पताल से हम कोई पैसा नहीं लिए हैं जो भी हॉस्पिटल का पैसा आता था वह स्वयं उसका बंडल बनाकर अपने अलमारी में रखती थी और उसका हिसाब बनती थी।  इसके अलावा चिकित्सक ने कई अन्य बातें की जानकारी दी है। 

सीएमओ ने कह दी यह बड़ी बात

सोनभद्र। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात किया गया था उन्होंने कहा की पीड़िता के तरफ से हमें किसी प्रकार का कोई पत्र नहीं दिया गया है और नहीं पुलिस के द्वारा प्रकार की कोई सूचना दी गई है। अगर उनको गिरफ्तार किया जाता है और जेल भेजा जाता है तो उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा शासन से जैसा निर्देश आएगा उसका पालन किया जाएगा। 

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *