
पटना। पिछले करीब सप्ताह भर से चल रहे बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के सवाल पर भाजपा के सांसद ने बड़ा बयान दिया है जिसे लेकर राजनीति और गर्म हो गई है। भाजपा सांसद ने कहा है कि राजनीति का मतलब ही उठापटक होता है। नीतीश कुमार ऐसे व्यक्ति हैं जो पद के लिए कहीं भी जा सकते हैं। उन्हें तो पद चाहिए, पद के लिए नीतीश कहीं भी जा सकते हैं। एनडीए में नीतीश की वापसी की आहट पर बोले बीजेपी सांसद कहा जा रहा है कि बिहार की सियासी फिजा बदलने वाली है। सूबे के सियासी हालात पल-पल बदल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार सत्ता परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। इसके मद्देनजर पटना में राजनीतिक दलों के बैठकों का दौर जारी है। आरजेडी और जदयू के साथ-साथ बीजेपी की दिल्ली से लेकर पटना तक बैठक हो रही। इस बीच एक भाजपा सांसद ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी विधायक और सांसद मौजूद हैं। दिल्ली से शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूढ़ी भी पहुंचे हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, प्रभारी विनोद तावड़े, सुशील कुमार मोदी, राधामोहन सिंह, समेत सभी बड़े नेता बैठक में मौजूद है।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















