
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस इंडस्ट्रियल एरिया में एक्सेल फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक फास्फेट फैक्ट्री है। जहां भीषण धमाका हो गया। धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक दूर तक गई। वहीं जिस मशीन में धमाका हुआ उसके टुकड़े काफी दूर एक स्कूल के पास व आबादी क्षेत्र में गिरे। वहीं कुछ टुकड़े बराबर में स्थित मुरब्बा फैक्ट्री में भी जाकर गिरे जहां एक महिला घायल हो गई वहीं धमाके की आवाज से दूसरी महिला बेहोश हो गई। धमाके की सूचना पर इलाका पुलिस और एसडीएम सिकंदराऊ तत्काल मौके पर पहुंच गई। जिनके द्वारा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










