रिपोर्ट अरविंद दूबे
चोपन / सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध व डग्गामार के अतिरिक्त जाम का कारण बन रहे वाहनों हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बीते 48 घंटे में चोपन पुलिस द्वारा मारकुंडी से लेकर चोपन तक वाहनों की जांच का सघन अभियान चलाया गया । जिसमें बिना नंबर प्लेट के वाहनों के साथ ही सड़क के किनारे बेतरतीव खड़े वाहनों का मौके पर चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल 209 वाहनों का चालान चोपन पुलिस द्वारा किया गया तो मौके पर जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं होने की वजह से पांच ट्रकों को सीज भी किया गया ।

जिसके बाद इस कार्यवाही से जहा एक तरफ अवैध खनन परिवहन करने वालो में भय का माहौल बन गया है तो वही बेतारतीव खड़े होने वाले वाहनों पर हुई कार्यवाही से मारकुंडी के दुकानदारों के चेहरे खिल गए है।

आपको बता दें की लगातार पुलिस को यह शिकायत मिल रही थी की मारकुंडी घाटी के नीचे अवैध पार्किंग में तमाम वाहन बेतरतीब खड़े होने से लोगों को आवागमन में न केवल समस्या आ रही थी बल्कि स्थानीय दुकानदारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था
इस संदर्भ में थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया की इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी उक्त कार्रवाई में पांच लाख रुपए का चालान काटा गया है तो उन्होंने बताया की बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इस तरह अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।पुलिस टीम में थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, घूरमा चौकी प्रभारी विमलेश सिंह, उप निरीक्षिक योगेंद्र पांडेय, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश मौर्य व कई अन्य पुलिस कर्मी रहे मौजूद।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
