देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज होती चली जा रही हैं। वरुण गांधी को लेकर तमाम राजनीतिक दलों द्वारा अनेक प्रकार की कयायास लगाए जा रहे थे लेकिन वरुण गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि अपनी माता मेनका गांधी का प्रचार प्रसार करेंगे। आपको बता दे की पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद वरुण गांधी के अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज है। अटकलें लगाई जा रही थी कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है। तमाम तरह की चर्चाओं के बीच वरुण गांधी ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक वह अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे लेकिन खुद किसी भी लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वरुण गांधी पहली बार 2009 में पीलीभीत से जीते थे लेकिन 2014 में उन्हें सुल्तानपुर से बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा। जहां उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी को BJP ने सुल्तानपुर से तो वरुण गांधी को पीलीभीत से चुनावी मैदान में उतारा। इस बार बीजेपी ने वरुण गांधी को बेटिकट कर दिया वहीं उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही है। पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयानबाजी करना वरुण के खिलाफ गया। पहले चर्चा थी कि वह बीजेपी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय ही मैदान में उतर सकते हैं लेकिन वरुण गांधी ने बागी रुख अपनाने के बजाय पार्टी के लिए प्रचार करने का विकल्प चुना है। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होना का खुला ऑफर दिया। अब वरुण गांधी को लेकर सियासी तस्वीर साफ है कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद राजनीतिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान