रवि सिंह
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत फरीपान चौरा घुटरा से उतर टोला पूर्वी देवहार पेंटिंग संपर्क मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने शनिवार को काम रोकवा दिया और ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों ने शनिवार को मामले को लेकर बेचन राम, देव शाह,अनिता,सुनील,देवनाराण , जगर शाह,मोती,संजय आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और बताया की लगभग तीन किमी लंबी संपर्क मार्ग का निर्माण 15 साल बाद कराया जा रहा है जिसमे सोलिंग की कुटाई किए बिना और भस्सी ठीक से मिलाए बिना पेंटिंग कार्य कराया जा रहा है। यही नहीं पानी का छिड़काव भी नही कराया गया। इस तरह सड़क कुछ दिनों में ही उखड़ जायेगी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया की निर्माण कार्य करा रहे मुंशी विभाग के साथ ठेकेदार को भी धोखे में रख कर मानकों की अनदेखी कर रहा है।जिसकी जांच होनी चाहिए। सेल फोन पर अवर अभियंता रामाश्रय राम ने बताया की ग्रामीणों की शिकायत पर काम रोक कर पानी छिड़काव और सोलिंग की कुटाई कराने का निर्देश ठेकेदार को दिया है ।बताया की मानकों का हर हाल में पालन कर के ही निर्माण कार्य होगा।

Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
