
रिपोर्ट संजय सिंह
सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने आज हरी झंडी दिखाकर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का प्रभात फेरी निकाल कर शुभारम्भ किया रैली भारत माता की जय, वन्दे – मातरम, इंकलाब ज़िंदाबाद, काकोरी के वीर शहीद…. अमर रहें आदि नारों के साथ प्रस्थान की बीएसए महोदय द्वारा उपस्थित जनसमुदाय एवं बच्चों को इस महोत्सव की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया गया और बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थानों व आजादी के नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,किशोर व युवा वर्ग के लिए इसी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुलेख व किशोरवय के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी. इनका विषय भी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नायकों, घटनाओं व स्थलों पर ही आधारित होगा. काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रेरणादायी घटनाक्रम व काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा संस्थान व विश्वविद्यालय स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे विजेताओं को नगद पुरस्कार मिलेगा। स्थान, जनपद स्तर, राज्य स्तर,
प्रथम 10,000 रुपये, 51000 रुपये, द्वितीय 7500 रुपये, 21000 रुपये, तृतीय 5000 रुपये, 11000 रुपये। सांत्वना (7)1000 रुपये, 5000 रुपये। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज धनंजय कुमार सिंह, ए.आर.पी. हृदेश कुमार सिंह, शिक्षक राजेश कुमार,पूजा द्विवेदी, प्रतीक्षा अनामिका,आंचल वैशाली
श्रीवास्तव, किरण त्रिपाठी,एवं प्रा वि इस्लामिया,प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज -1 प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज -2 उच्च प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज के समस्त शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










