किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर,2024 तक शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे)-जिलाधिकारी बी0एन0 सिह ने अगवत
  • कराया है कि जिले के समस्त
  • किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर,2024 तक शत-प्रतिशत
  • किया जाना है।
Share

सोनभद्र(गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे)-जिलाधिकारी बी0एन0 सिह ने अगवत कराया है कि जिले के समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर,2024 तक शत-प्रतिशत किया जाना है। इससे किसानों को निम्नलिखित लाभ होेगें। पी०एम० किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आगामी 31 दिसम्बर,2024 के बाद किस्त प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। बिना फार्मर रजिस्ट्री के अगली किस्त नही प्राप्त होगी। किसानों को फसली ऋण हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एग्रीकल्चर इंन्फ्रास्टक्चर फण्ड एवं कृषि के विकास हेतु अन्य ऋण प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगा। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी इसके साथ ही आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत कृषकों को क्षति पूर्ति हेतु कृषकांे का चिन्हांकन करने में सुगमता होगी। फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसान भाईयों को विभिन्न सरकारी योजनाआंे का लाभ प्राप्त करने तथा कृषि एव सम्बद्ध विभागांे को फार्मर रजिस्ट्री पर उपलब्ध ऑकडों के आधार पर योजनाआंे का लाभ वितरण करने में सुगमता होगी। लाभार्थी कृषक भाईयो का बार-बार सत्यापन कराना आवश्यक नहीं होगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील कि है कि अपने ग्राम पंचायत के किसानांे को फार्मर रजिस्ट्री हेतु कृषकों के आधार कार्ड, मोबाइल जिस पर ओटीपी आयेगा एवं खतौनी की छायाप्रति के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र (सी0एस0सी0)/ग्राम स्तर पर लगे कैम्प/सेल्फ मोड में रजिस्ट्रेशन हेतु किसानों को प्रोत्साहित करते हुए शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करेंगें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें