सोनभद्र(गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे)-: समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहार यादव ने बताया कि भारतीय राजनीति के कबीर स्व0 लोक बंधु राज नारायण की पुण्यतिथि जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति के कबीर स्व0 लोक बंधु राज नारायण जी एक ऐसे राजनीतिज्ञ थे उन्होंने अपने जीवन काल में सत्ता के लिए कभी राजनीति नहीं किया राजनारायण एक नाम नहीं इतिहास है। उदार समाजवादी नेता थे । राज नारायण जी हमेशा आम आदमी का हित चाहते थे । जनता के हित के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया ।स्वार्थी तथा सत्ता उन्मुखी सियासी धारा को जिस तरह से उन्होंने परोपकारी राजनीतिक दरिया के रूप मे परिणत करने की भगरिथ कोशिश की उसी के बल पर जम्हूरि इतिहास में उन्होंने अपना नाम स्वर्णक्षरों में अंकित कर लिया । संगोष्ठी में मुख्य रूप से अशोक पटेल अनिल प्रधान संतोष यादव विष्णु कुशवाहा शौर्य त्रिपाठी मनोज यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
