घर से निकला थे दवा लेने ,अज्ञात कारणों हुई घटना
दुद्धी सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव समीप काशीराम आवास के पास दोपहर करीब 1 के एक व्यक्ति घायलावस्था में सड़क किनारे मिला जिसे राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया ,जिनकी मौत हो चुकी थी ।जब मौजूद लोगों से मृत व्यक्ति की पहचान कराई गई तो किसी को कुछ समझ नहीं आया ।जिसपर सीएचसी स्टॉप सूझबूझ दिखाते हुए मृत व्यक्ति के पास से मोबाइल निकाली और नंबर मिलाने लगे । डॉयल में लड़के का नंबर था जिसपर बात कर घटना की जानकारी दी गई ।जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और रोने बिलखने लगे ।परिजनों ने बताया कि वह दवा लेने हेतु घर से दुद्धी बाजार के लिए निकले थे ।घटना की जानकारी जब फोन आई तब हमें घटना के बारे में पता चला ।
जानकारी अनुसार मृतक दीनानाथ 45 पुत्र कालिदास निवासी धुमा को घायलावस्था में दुद्धी सीएचसी में लाया गया था। जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वही अस्पताल के मेमो पर पहुँची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।वहीं मृतक के पुत्र भगवान दास पुत्र स्व.कालीदास निवासी ग्राम धूमा ने दुद्धी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है ।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है ।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
