दुद्धी/ सोनभद्र (रवि सिंह,गिरीश तिवारी)-शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के कुल 27 जनशिकायती पत्र आये जिसमें 1 मामलें का निस्तारण किया गया।शेष 26 मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार,ओ पी सिंह,बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, एबीएसए महेंद्र मौर्या सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
