अनियंत्रित बाइक पिलर से टकराई ,बाइक सवार युवक की मौत‘ दुद्धी सोनभद्र रवि सिंह गिरीश तिवारी’ दुद्धी सोनभद्र रवि सिंह गिरीश तिवारी
दुद्धी,सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-म्योरपुर थाना क्षेत्र के जाम पानी गांव में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई।जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार मृतक दिनेश 21 पुत्र छोटू निवासी नगवा अपने बाइक से किसी काम से लौबंद गांव से वापस लौट रहा था कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बाइक पिलर से टकरा गई।जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।आस-पास के ग्रामीणों व राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।इस बीच घायल युवक दिनेश की सांसे थम गई ।उधर घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया ।
घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
