गुरमा/ सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- रावर्ट्सगंज कोतवाली के चिरुई पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत पहाड़ी ग्रामीण अंचल मकरीबारी लौवा बरिया के जंगल में शनिवार की सुबह दो शव महिला 60 वर्षीय व पुरुष 65 वर्षीय का मिलने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची चिरुई चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थी।
प्राप्त समाचार के अनुसार चिरुई पुलिस चौकी के अन्तर्गत मकरीबारी ग्राम सभा के लौवा बरिया के जंगल में शनिवार सुबह 7 बजे के लगभग पशु चरवाहों द्वारा ज़ंगल पहाड़ियों के खाई में एक पुरुष व रास्ते के समीप महिला का शव देखे जाने पर चरवाहों एंव राहगीरों द्वारा इसकी जानकारी प्रधान समेत ग्रामीण और चिरुई चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव को जानकारी होने पर चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव खाई से निकलवा कर आस-पास के ग्रामीणों द्वारा शिनाख्त में जुट गई थी जो समाचार लिखे जाने तक दोनो शवों की शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस अपनी छानबीन के साथ अगली कार्वाही में जुट गई थी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
