(AKD/गिरीश तिवारी)
दुद्धी: ब्लॉक सभागार में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता व श्रवण गोंड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी प.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर वंदेमातरम गीत से सम्मेलन का शुभारंभ किया।नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कार्यक्रम का प्रस्तावना अभिवादन भाषण दिया। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि अनिल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने वाजपेयी जी के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद दिलाया।

शुरुआती संघर्षों का उल्लेख किया, बताया कि कैसे उन्होंने पार्टी को संगठित करने के लिए अथक प्रयास किए, भले ही उनके पास धन, वस्त्र या चप्पल भी नहीं थे। उन्होंने वाजपेयी जी के पूरे जीवन को त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया।वही जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा वाजपेयी जी ने अपने जीवनकाल में देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें दुनियाभर में याद किया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए और ऐसे कई कार्य किए, जिनकी आज भी देश सराहना करता है।प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके दिखाए मार्ग पर काम कर रहे हैं।सम्मेलन की अध्यक्षता दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने किया जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंह बबलू ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम जिला मंत्री दिलीप पांडे मण्डल प्रभारी शारदा खरवार राज वर्मा राकेश पांडे सुषमा सिंह गोंड़ मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह लालकेश कुशवाहा वीरेंद्र चौधरी रणजीत पंनिका देवेंद्र गुप्ता, रामनरेश पासवान,सुरेंद्र अग्रहरि मनोज मिश्रा बर्फी लाल मोहर लाल खरवार मनीष जायसवाल अंशुमान रॉय दीवान सिंह,जितेंद्र चंद्रवंशी अजय चंद्रवंशी,राफे खान,बृजेश कुशवाहा, पीयूष कसेरा,भोलू जायसवाल,संजय गुप्ता,शशांक अग्रहरि प्रदीप जायसवाल शिवशंकर गुप्ता दुर्गावती गोंड़ मीरा सिंह चमेली देवी कवालती रिंकी जायसवाल आयुष कुमार विकास मद्देशिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
