सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यालय पर ध्वज फहराया। इसके बाद वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन हुआ तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सोनभद्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने की आवश्यकता है।पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि स्थापना दिवस पर उन महापुरुषों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाई और प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक अधिकार, विशेष रूप से मतदान का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। पार्टी ने गरीब, मजलूम और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करना चाहती है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है, ताकि जनविरोधी नीतियों वाली सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके।इस अवसर पर कुसुम तिवारी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गोष्ठी का संचालन अमरेश देव पांडे ने किया।कार्यक्रम में रामराज गोंड, इंजीनियर जितेंद्र पासवान, राजीव त्रिपाठी, राजबली पांडे, इनामुल हक अंसारी, आशुतोष दुबे, शिव प्रसाद यादव, अंशु मद्धेशिया, संगीता श्रीवास्तव, शंकरलाल भारती, आशीष सिंह, आशीष शुक्ला, रिचर्ड डेविड, रामेश्वर यादव, तामेश्वर तिवारी, स्वतंत्र साहनी, नूरुद्दीन खान, लाल बहादुर वर्मा, राधेश्याम पटेल, मंजू देवी, इंजीनियर सुधाकर, मनोज मिश्रा, सूरज वर्मा, राजेंद्र भारती, पंकज कुमार मिश्रा, राहुल जैन, श्रीनिवास कुशवाहा, सुशील राव, फूलचंद, सलमान अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
