सोनभद्र:(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से अनुशासनहीनता और आदेशों की अनदेखी को लेकर जो ढिलाई चली आ रही थी, उस पर अब लगाम कसती दिख रही है। लखनऊ स्थित राम सागर मिश्र 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, साढ़ामऊ, बी०के०टी० में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को जब माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को जनपद सोनभद्र में तैनात किया गया, तब यह अपेक्षा की गई थी कि वे शासन की मंशा के अनुरूप तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे। परंतु हैरानी की बात यह रही कि उक्त चिकित्सक ने सोनभद्र में न तो अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, न ही कार्यभार ग्रहण किया, बल्कि आदेश की अवहेलना करते हुए चुपचाप गायब हो गए। यह न सिर्फ न्यायालय की अवमानना है, बल्कि चिकित्सा विभाग की गरिमा को भी चुनौती देने जैसा दुस्साहस है ।इस गंभीर अनुशासनहीनता को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से उक्त रेडियोलॉजिस्ट को निलंबित कर दिया है तथा उन्हें मिर्जापुर मंडल के मण्डलीय अपर निदेशक (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सरकार का यह सख्त संदेश है कि न्यायालय की अनदेखी और शासन के निर्देशों की अवहेलना अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग अब अनुशासन का डंडा उन पर भी चलाने को तैयार है जो खुद को नियमों से ऊपर समझते हैं।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
