सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय के निर्देश पर अंशु गुप्ता के नेतृत्व में आज छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नामित ज्ञापन दिया। ,कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन अपर जिला अधिकारी रमेश यादव जी द्वारा लिया गया ।कार्यक्रम की अध्य्क्षता कर रहे हैं जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 5000 प्राथमिक विद्यालय बंद करने के निर्देश का प्रभाव प्रदेश के गरीब, दलित, किसान ,मजदूर ,असहाय परिवारों के बच्चों पर सीधा पड़ेगा, जहाँ एक ओर इन परिवार के लोगों का जीकोपार्जन इस महंगाई में मुश्किल हुआ है वही चल रहे विद्यालयों के बंद होने का प्रभाव से उनके बच्चे भी शिक्षा से वंचित रह जाएंगे ।

क्या सरकार गरीबों के बच्चों को आगे आने वाले बस में अनपढ़ बनाना चाहती है ।अंशु गुप्ता ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है वह सरासर गलत है प्रदेश सरकार को तत्काल इसे वापस लेना चाहिए ।मुख्य रूप से उपस्थित रहने वाले सि की जिला महासचिव अफजल खान, जिला सचिव निगम बियार, जिला सचिव शिवांशु गिरी, जिला सचिव सचिन कुमार, संदीप गुप्ता,आशीष पटेल, रहे ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 16, 2026किन्नर गुटों के बीच विवाद गहराया: जिला प्रशासन से लगाई गुहार, नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
उत्तर प्रदेशMay 16, 2026भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सम्पादकीयMay 16, 2026खनन क्षेत्र में फिर दौड़ती मौत,टीपर ने कुचला, बाइक सवार MR की मौके पर दर्दनाक मौत
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
