यूपी के 61 माफिया की सूची में शामिल नौ बदमाशों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। जिसे लेकर डीजीपी विजय कुमार ने समीक्षा में यह बात सामने आने पर नाराजगी जताई है। माफिया जिस जिले के रहने वाले हैं वहां के पुलिस कमिश्नर/पुलिस कप्तान को पत्र लिख कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सूची में देवरिया के एमएलसी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी का भी नाम है। पुलिस अब नए सिरे से माफिया व उसके गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है। डीआइजी कानून व्यवस्था एलआर कुमार ने पत्र में लिखा है कि अगस्त में माफिया की सूची में शामिल बदमाश व उनके गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी गई थी। सूची में मुजफ्फरनगर के विनय त्यागी, गाजीपुर के त्रिभुवन सिंह, गौतमबुद्धनगर के अनिल भाटी, सिंह राज भाटी, वाराणसी के सुभाष सिंह ठाकुर, बृजेश सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ जहर और प्रतापगढ़ के मनोज तिवारी पर ‘शून्य’ कार्रवाई हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र न्यूज़March 29, 2026जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर रामनवमी त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर भव्य भंडारे का आयोजन