संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा , जनपद सोनभद्र के जिला कमेटी सदस्यों ने आज मंगलवार को समय दोपहर के 12:00 बजे जिला मंत्री नन्दलाल आर्य के बिजरी स्थित आवास पर वर्चुअल बैठक में भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गंवई पर जूता फेंकने की घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी मांग करती है कि संबंधित वकील जो सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में पंजीकृत है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है के खिलाफ कठोर कानूनी करवाई किया जाए । क्योंकि यह बेहद चौंकाने वाला और निंदनीय कार्य है कि मुख्य न्यायाधीश गंवई पर खुली अदालत में जूता फेंका गया और साथ ही सनातन धर्म के समर्थन में नारे भी लगाए गए । जो न्यायालय और भारतीय संविधान की गरिमा के खिलाफ है। भाजपा नेताओं के मुख्य मंत्रियों , मंत्रियों द्वारा जातिवादी, मनुवादी और सांप्रदायिक विचारों को बढ़ावा देने वाले हालिया बयानों से ऐसे कृतियों को बढ़ावा दिया है यह घटना हिंदुत्व वादी सांप्रदायिक ताकतों द्वारा समाज में फैलाई जा रहे हैं मनुवादी और सांप्रदायिक जहर का एक और उदाहरण है। यह संघ परिवार की सहिष्णुता और उनकी विचारधारा के विपरीत किसी भी विचार को अस्वीकार करने को भी दर्शाता है भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) माकपा, मांग करती है कि महामहिम राष्ट्रपति गणराज्य भारत और केंद्र सरकार मुख्य न्यायाधीश गंवई की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करें । सरकार को असहिष्णुता फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों से शक्ति के साथ निपटना चाहिए , साथ ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और असहमति के अधिकार की रक्षा करनी चाहिए वर्चुअल बैठक में कामरेड नन्दलाल आर्य जिला मंत्री सीपीआईएम माकपा सोनभद्र , कामरेड प्रेमनाथ, पुरुषोत्तम , विशंभर सिंह व श्याम नारायण सिंह जिला मंत्री परिषद सदस्य और कामरेड अवधराज सिंह , महेंद्र सिंह, नीलम देवी, शिवकुमार उपाध्याय उर्फ गुड्डू , शुकवारी देवी और कामरेड पकड़ो सिंह आदि जिला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
