सोनभद्र। जिले की समस्याओं को लेकर आज सपाइयों ने 25 सूत्री ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा l सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला किसानों के हित को देखते हुए सूखाग्रस्त घोषित किया जाए, जनपद में बिजली की कटौती पर रोक लगाया जाए और जनपद में 24 घंटे बिजली दिया जाए जिससे किसानों की सिंचाई हो सके, सोन लिफ्ट परियोजना को 24 घंटे चलाया जाए, विधानसभा राबर्ट्सगंज के विकासखंड नगवा में जसौली सिंचाई परियोजना को चालू किया जाए जिससे उसे क्षेत्र के किसानों को पानी की समस्या दूर हो सके, बनाअधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को मालिकाना हक दिया जाए, विकासखंड कोन में कनहर सिंचाई परियोजना को चालू कराया जाए, विकासखंड रावटसगंज में धधरवल पेय जल परियोजना को चालू कराया जाए, ग्राम अमवार में कनहर सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को अभी तक राहत पैकेज नहीं मिला है उसे दिलाया जाए। कार्यक्रम को श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, रमेश वर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर सैंकड़ों सपाई मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 29, 2026जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर रामनवमी त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर भव्य भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेशMarch 29, 2026हजारों क्यूसेक पानी बहाया, जल संरक्षण पर सवाल……
Breaking_NewsMarch 29, 2026सनसनीखेज वारदात: घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या
Breaking_NewsMarch 28, 2026खनन टेंडर में खेल, हाईकोर्ट ने लगाई रोक