सोनभद्र। चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटा के अबाड़ी में अंतर्राष्टीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जैसवाल ने शिरकत किया । यह योग कार्यक्रम जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर आयोजित किया गया ।

जिले का मिनी गोवा कहा जाने वाला यह अबाड़ी जहां पर प्रकृतिक सौंदर्य के साथ ही यहां पर गोवा में होने जैसी अनुभूति मिलती है कनहर नदी के किनारे रेत का बहुत बड़ा मैदान और नदी इतनी छिछली है कि इसे पैदल ही चलकर एक तरफ से दूसरी तरफ लोग पार कर जाते हैं तेज बरसात का पानी निकालने के बाद यहां सैलानियों की काफी भीड़ लगती है। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा इस पर्यटक स्थल पर योग कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को एक साथ योग और इस पर्यटक स्थल के बारे में जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन यहां किया गया।

वही इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों के साथ स्टांप, न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। वहीं मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित सभी लोगों के द्वारा योग किया गया राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि कहीं ना कहीं हमारे ऋषि मुनि के द्वारा ऐसे ही जगह पर योग और तप करके योग की इस विधा की उत्पत्ति की गई जिसका लाभ आज पूरी दुनिया ले रहा है इसलिए इस योग दिवस को प्रकृति के इस गोद में मनाया जा रहा है जिससे योग और इस प्राकृतिक सौंदर्य दोनों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह सोनभद्र जनपद खनिज संपदाओं के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से भी परिपूर्ण है और लोगों को इसके प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ उठाना चाहिए।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
