रायबरेली। जिले के नयाखेड़ा गांव में मजरे धुराई में एक मानवता को तार तार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने बेटे को करीब एक सप्ताह से अपनी बाग में जंजीर से एक आम के पेड़ से बांधकर यातनाएं दे रहा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। खीरों पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि थाना क्षेत्र खीरों के गांव नयाखेड़ा मजरे धुराई निवासी चतुरी लोधी का बड़ा बेटा चूना लोधी व छोटा बेटा बाला लोधी सपरिवार दूसरे शहरों में मजदूरी करते हैं। लगभग चार साल पहले मझले बेटे नैसतराम की शादी उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र मौरावां के गांव उन्नतखेड़ा में हुई थी। शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद पिता चतुरी के आचरण के कारण बेटे बहू में सम्बंध विच्छेद हो गया। उसके बाद से बेटा नैसतराम को नशे की लत लग गई। बीते एक सप्ताह पहले से पिता चतुरी ने बेटे नैसतराम को जानवर बांधने की जंजीर से अपनी बाग में आम के पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों द्वारा पिता से जब बेटे को छोड़ने को कहा जाता है तो वह ग्रामीणों को बताता है कि नैसतराम बीमार है। मैं उसका इलाज करा रहा हूं। संगत में पड़कर बर्बाद न हो जाए। इसलिए बांध रखा है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस भेजकर मामले की जांच की जा रही है। जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर