मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल प्रयागराज से मिर्जापुर आ रहे थे इसी दौरान सड़क हादसा हो जाने के कारण घायल हो गई इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने हालत में सुधार बताई है। मंत्री के हाथ और पैर के अलावा चेस्ट में अंदरूनी चोट आई है। घटना का कारण बताया गया की बाइक सवार को बचाने में काफ़िले के गाड़ी भीड़ गई थी जिसमे यह बड़ा हादसा हुआ। सड़क हादसे की जानकारी होते ही मिर्जापुर डीएम व एसपी के साथ आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मंत्री का हाल जाना। वही जानकारी देते हुए मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य आरबी कमल ने बताया कि अंदरूनी चोट है इलाज किया जा रहा है एक घंटे तक अभी रखा जाएगा। बताया गया कि प्रयागराज से मिर्ज़ापुर आते समय करछना थाना क्षेत्र के कचरी पास यह हादसा हुआ है। प्रयागराज से मिर्जापुर आते समय करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव के पास बुधवार को बाइक सवार को बचाने में अपनी ही काफिले के वाहन से कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार टकरा गई। एक्सीडेंट में मंत्री के घायल होने पर उन्हें दूसरे वाहन से मिर्ज़ापुर ट्रामा सेंटर लाया गया। जहा डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच एवं इलाज आरंभ किया। बताया कि मंत्री को अंदरूनी चोट आई है। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल प्रयागराज सर्किट हाउस से मिर्जापुर के लिए अपने स्टाफ कर के साथ सुबह रवाना हुए थे। उन्हें मिर्जापुर अष्टभुजा गेस्ट हाउस में पहुंचना था। काफिले के साथ उनका वाहन गंतव्य की ओर बढ़ रहा था, इसी बीच करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव के पास में बाइक सवार को बचाने के लिए आगे के वाहन ने ब्रेक मारा दिया तो मंत्री जी का वाहन काफिले के वाहन से टकरा गया। हादसे के दौरान एयरबैग नहीं खुला। मंत्री जी के दोनों पैर, सीना और हाथ में चोटे आई हैं। एक्स-रे और जांच में कोई गंभीर चोट नहीं मिला।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार