मऊ जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेप को पकड़ा है । मऊ जनपद में आज पुलिस चेकिंग के दौरान एक आलू से भरा ट्रक के अंदर नशीली दवाई पकड़ी हैं यह दवाइयां पूरी तरह बैन हैं । उसके बाद भी हरियाणा से चलकर वाराणसी के रास्ते मऊ होते हुए बांग्लादेश भेजने के लिए ट्रक निकला था । जिसे मऊ पुलिस ने सरायलखंशी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ के पास से पकड़ा है ।
पुलिस ने गहनता से चेक करने के बाद आलू के अंदर बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों का पैकेट बरामद किया है । जिनका लागत 40 से 45 लाख रुपए बताई जा रही है । पुलिस ने औषधि विभाग को जानकारी देने के बाद ट्रक को अपने गिरफ्त में लेने के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है । आपको बता दे यह ट्रक बंगाल का था जिसमें नशीली दवाई आलू के नीचे दबाकर ले जाया जा रहा था । फिलहाल इस ट्रक के साथ एक ड्राइवर के साथ पुलिस ने हिरासत में ले ली है ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर