अगर आपके पास भूल से भी कही दो हजार रुपये का नोट बचे है तो फटाफट उसे बैंक लेजाकर बदल लीजिए। आज नोट बदलने का अंतिम दिन है। देखे जाय तो अब इसमें कुछ ही घंटों का समय बचा है। इसके बाद आपकी नोट नहीं बदल पाएंगे। चार बजने के बाद यह कागज का एक टुकड़ा ही रह जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश में बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोट का सर्कुलेशन बंद कर दिया है। सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 के रुपये के इन नोटों को 30 सितंबर 2023 तक ही बैंक में जमा कराया जा सकता है या फिर बदला जा सकता है। इस तारीख के बाद आप न तो इस नोट को बैंक में जमा कर पाएंगे और न ही इसे खर्च कर पाएंगे। आज अंतिम दिन है।बता दें कि करीब साढ़े छह साल पहले हुई इस नोटबंदी के बाद सरकार ने दो हजार रुपये के नए नोट शुरू किए थे। रिजर्व बैंक ने आईबीआई एक्ट की धारा 24(1) के तहत नवंबर 2016 में 2 हज़ार रुपये के नए नोट जारी किए थे। सरकार ने साल 2018-19 में दो हजार रुपये के नोट छापने बंद कर दिए गए थे। आरबीआई ने बताया था कि दो हजार रुपये के 89 फीसदी नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे। बता दे कि आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी जिसकी अंतिम तारीख आज है आज के बाद बैंक में भी दो हजार की नोट नहीं ली जाएगी ।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार