दुद्धी, सोनभद्र-(रवि सिंह) -भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद दुद्धी में प्रथम आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया इसी के साथ ही दुद्धी में बने नवनिर्मित नोवा अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया । जिलाध्यक्ष ने बने नए नोवा अस्पताल का उद्घाटन रिबन काटकर दुद्धी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया इससे पूर्व अस्पताल के प्रबंधक डॉ मिथिलेश कुमार ने भी मुख्यातिथि का स्वागत व अभिनंदन किया और आभार जताया| इस मौके पर नपं अध्यक्ष कमलेश मोहन , रामनरेश पासवान ,सत्यनारायण सिंह एडवोकेट , संतोष जायसवाल ,जवाहर लाल अग्रहरी , रविन्द्र जायसवाल , डॉ० विनय, सोनाबच्चा अग्रहरी, दिनेश आढ़ती ,पंकज जायसवाल , नीरज जायसवाल , राजकुमार अग्रहरी ,कमल कुमार कानू, सुरेंद्र अग्रहरी ,संजू तिवारी ,गोरखनाथ अग्रहरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें|
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार