AKD।गिरीश तिवारी
अनपरा। थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के पास नशे में धुत एक युवती द्वारा सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि एक स्विफ्ट कार में सवार युवक और युवती रेनुकूट से अनपरा की ओर आ रहे थे। दोनों के नशे में होने की बात कही जा रही है। इसी दौरान डिबुलगंज के पास उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। इसी बात से नाराज युवती ने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक मध्य प्रदेश के सासन क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
