रिपोर्ट(राजेंद्र मानव)
घोरावल। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में सोमवार को छात्रों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत गांधी जयंती के अवसर पर आकर्षक प्रदर्शनी लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।प्रदर्शनी का आयोजन ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल घोरावल द्वारा आयोजित किया गया।
इसके पूर्व रविवार को स्वच्छता पखवाड़े के अंर्तगत नगर पंचायत के द्वारा चिंहित 43 स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।जिसके लिए अलग अलग टीमों का गठन किया था।विशेष सफाई अभियान शुरू होने के पूर्व नगर पंचायत परिसर में उपस्थित लोगों को नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ब्रांड एंबेसडर अनुराग कुमार पांडेय ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।इसके बाद पूरे दिन सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।जिसमें अंबेडकर पार्क,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,नगर के चारों तालाबों समेत चिंहित 43 स्थलों पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।सोमवार को ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नगर पंचायत सभागार में स्वच्छता को लेकर प्रदर्शनी लगाई।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने सभी आभार व्यक्त करते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया।मौके पर अतिथियों द्वारा पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर सभासद मो हनीफ,अधिवक्ता इनामुल हक अंसारी,अनुराग पांडेय,दयाशंकर गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,संतोष तिवारी,
प्रदर्शनी संयोजक अब्दुल्लाह,विनोद गुप्ता संजय सिंह,गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार